Why can't I see the Hindi section?

देवनागरी - हिन्दी विभाग

Google
 

यह हैं कुछ परियोजनाएँ जो चल रहीं हैं। आप चाहे तो इनमें योगदान दे सकते हैं, या फिर अपना ही कुछ कर सकते हैं।

बतौर अनुवादक बतौर सम्पादक बतौर प्रोग्रामर बतौर लेखक

क्या आप जाल पर हिन्दी में कुछ काम करना चाहते थे, लेकिन किसी तकनीकी ख़राबी के कारण रुक गए?

क्या आपको जाल पर हिन्दी में काम करने की सब तकनीक मालूम है, लेकिन समझ नहीं पा रहे कि शुरू कहाँ से करें?

यदि आप पहले वर्ग में हैं तो आप एक रचनात्मक व्यक्ति हैं लेकिन तकनीकी बारीकियों की पकड़ न होने की वजह से आप के काम में बाधा आ रही है। यदि आप दूसरे वर्ग में हैं तो आप एक तकनीकी व्यक्ति हैं लेकिन रचना करते समय आपके पसीने निकल आते हैं, बल्कि समझ ही नहीं आता कि क्या करें।

दोनो ही दृष्टियों में यह स्थल आपकी मदद के लिए ही बनाया गया है। आख़िर तकनीक में भी रचना है और रचना में तकनीक है। तो क्यों न हम सब मिलकर एक दूसरे की समस्याओं को सुलझाएँ।

हिन्दी के जालराजों के अड्डे पर आपका स्वागत है। यह है हमारी डाक सूची जहाँ आप अपने सवाल पूछ सकते हैं, और दूसरों के सवालों के जवाब दे सकते हैं।

ये जालराज क्या हुआ?

जालराज यानी वॅबमास्टर, वह इंसान जो जालस्थल पर मसला बनाता है, डालता है, और इधर उधर करता है। यदि आपका कोई हिन्दी में जालस्थल है, तो आपका स्वागत है। यदि आप हिन्दी में जालस्थल बनाना या बनवाना चाहते हैं, तो भी आपका स्वागत है। यदि आप हिन्दी जालस्थलों के पाठक हैं, तो आपका स्वागत है। यदि आप नई तकनीकों के लेखन में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपका स्वागत है।

देवनागरी लिपि के लिए केवल एक ही मानक कूट बन्धन है, जिसे कि आई ऍस ओ मान्यता प्राप्त है। और वह है यूनिकोड। तो यदि आप अपना कुछ मसला लिख रहे हैं, तो उसे यूनिकोड में लिखें। वरना गूगल भइया को समझ नहीं आता, और आपका स्थल लोगों को मिलेगा नहीं। जब स्थल मिलेगा ही नहीं, तो उसका फ़ायदा क्या?

फ़िलहाल बहुत कम स्थल यूनिकोड में हैं, लेकिन उनकी सङ्ख्या बढ़ती जा रही है, आप जैसे जोशीले लोगों की वजह से।

पर हिन्दी कौन पढ़ेगा यार?

जो लोग हिन्दी फ़िल्में देखते हैं। जो लोग हिन्दी गाने सुनते हैं। जो लोग हिन्दी के धारावाहिक टी वी पर देखते हैं। जो लोग हिन्दी में आपस में बात करते हैं। जो लोग हिन्दी की किताबें और पत्रिकाएँ पढ़ते हैं। जो लोग हिन्दी में चिट्ठियाँ लिखते और पढ़ते हैं। इन में से कई लोगों को यह मालूम ही नहीं है कि हिन्दी में जालस्थल भी हो सकते हैं।

लेकिन हो तो सकते ही हैं। आपके सामने ही रहा न। जिसे आप पढ़ रहे हैं।

आप जाल पर हिन्दी में क्या देखना चाहते हैं? क्या कामना है आपकी? लिखें

आलोक
देवनागरी
Google