मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : मेरे फ़ोन में हिन्दी नहीं, कोई गल नहीं। पीसी में तो है न? भेजो समोसे दनादन

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

12.2.08

मेरे फ़ोन में हिन्दी नहीं, कोई गल नहीं। पीसी में तो है न? भेजो समोसे दनादन

हिन्दी में समोसे भेजने के लिए ज़रूरी नहीं कि फ़ोन में हिन्दी हो, न ही पढ़ने के लिए। मेरे नोकिया ६२६० में हिन्दी नहीं है, पर पीसी पर नोकिया पीसी स्यूट लगाया, फ़ोन को सी ए ५३ केबल से जोड़ा, और पहले सन्देश लिखा - मोबाइल से नहीं, पी सी से - नोकिया हिन्दी सन्देश प्रेषण - १ फिर समोसा भेजा - नोकिया हिन्दी सन्देश प्रेषण - २ समोसा पहुँचा दिया गया - नोकिया हिन्दी सन्देश प्रेषण - ३ क्योंकि समोसा मैंने भेजा तो खुद ही को था, इसलिए टूँ टूँ आ गई एक सेकिंड बाद। तो हमने समोसे के लिए हाथ बढ़ाया, समोसा मिला और पूरा का पूरा हिन्दी में मिला! सन्देश पठन सन्देश पूर्वावलोकन जबकि फ़ोन को न हिन्दी के समोसे बनाना आता है, न खाना - सिर्फ़ डब्बे ही दिखते हैं फ़ोन में। केबल नहीं हो तो पीसी और फ़ोन दोनो में नीलदन्त हो तो भी चलेगा! इस सब को करने के लिए जी पी आर ऍस की भी ज़रूरत नहीं है। यानी भले ही हिन्दी फ़ोन पर नहीं दिखे, केबल या नीले दाँत तो आप उसमें गाड़ ही सकते हैं! जब तक रहेगा नोकिया का केबल, समोसे में रहेगी हिन्दी। (तुक नहीं मिली, इसलिए होता हूँ नौ दो ग्यारह।)

लेबल: , , , ,

22:44 बजे आलोक द्वारा।
6 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
6 छींटाकसी -
Blogger Gyandutt Pandey ने अर्ज़ किया है...
तुक नहीं मिली, इसलिए होता हूँ नौ दो ग्यारह।
-------------------------
९-२-११ मत होइये तुक हम मिला देते हैं -
नोकिया का रक्खो केबल हमेशा। हिन्दी का खाओ लजीज समोसा!
बाकी, और बेहतर तुक मिलाने वाले बहुत हैं - चिठ्ठाजगत तो कलावर्ग वालों से अंटा पड़ा है!
Blogger Jitendra Chaudhary ने अर्ज़ किया है...
बहुतै अच्छी जानकारी बताए हो, हम आज ही ट्राई मारूंगा, इसी बहाने मोबाइल वाली यूएसबी केबिल भी इस्तेमाल हो जाएगी,जब से आई है तब से डब्बे मे पड़ी हुई है।
Anonymous amit ने अर्ज़ किया है...
प्रभु ऊ सबे तो ठीक है समोसा आप बनाए भी लिए और चट भी कर लिए, पर मेरे पीसी सुईट में तो संदेश कंप्यूटरवा से भेजने का विकल्प ही नहीं है अब, पुराने वर्जन में होता था! :(
Blogger आलोक ने अर्ज़ किया है...
कौन सा पीसी स्यूट है आपका? 6.85.1.14 था मेरा। और फ़ोन कौन सा है? लिफ़ाफ़ा बना नहीं दिखता है क्या उसमें? समोसे रखने बनाने के लिए।
Blogger अविनाश वाचस्पति ने अर्ज़ किया है...
ज्ञानदत्त पांडे जी, सिर्फ एक शब्द का जोड़ना है और तुक भी तैयार और तर्क भी. लिजिये पेश है -

जब तक रहेगा नोकिया का केबल, समोसे में रहेगी हिन्दी स्टेबल.


अब 9 - 2- 11 को 11 नही 22 होना होगा.
Anonymous amit ने अर्ज़ किया है...
आलोक भाई, मेरे पास वर्जन संख्या 6.81.13.0 है। इसमें समोसे का बंद लिफ़ाफ़ा तो दिखे है पर वह सिर्फ़ फोन पर पड़े पुराने बासी समोसे और कोई नया ताज़ा समोसा आया हो तो उसको देखने के लिए है। नया समोसा बना के भेजने का जुगाड़ कहीं दिख न रहा मन्ने, इससे पुराना जो वर्जन था उसमें तो दिखे था। खैर, नया वर्जन डाल लेवेंगे और फिर देखते हैं कि भेज सके हैं कि नहीं। :)
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

एक लिंक बनाएँ

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2012, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख