बड़े दिनों से तमन्ना थी कि कोई अपने से भी सवाल जवाब करे। तो यही मान लेते हैं कि अपना साक्षात्कार हो रहा है।
- आपका पूरा नाम*
आलोक कुमार
- ईमेल पता (प्रकाशित नहीं किया जायेगा)*
ठीक है प्रकाशित नहीं कर रहे(मन ही मन बोल दिया)
- आपके ब्लॉग/website का पता –
यही वाला है, यही जहाँ आप अभी खड़े हैं
- आपने किस वर्ष ब्लॉगिंग प्रारंभ किया? –
२००४ में शायद, या २००३ में।
- हिन्दी ब्लॉग आप किस तरह पढ़ते हैं? *
* गूगल रीडर या ब्लॉगलाइंस जैसे न्यूज़रीडर द्वारा
* ईमेल सब्सक्रिप्शन द्वारा
* नारद-ब्लॉगवाणी-चिट्ठाजगत जैसे चिट्ठासंकलकों पर
* सीधे पसंदीदा ब्लॉग पर जाकर
हम पढ़ते हैं अपने चक्षुओ से। यानी आँखों से।
- हिन्दी ब्लॉग आप किस तरह लिखते हैं? *
हम खुद ही लिखते हैं किसी से लिखवाते नहीं हैं।
- कृपया तकनीक व औजार का नाम लिखें। मसलन कॉपी पेस्ट, IME , विंडोज़ लाईव राईटर आदि – आदि।
कंप्यूटर, लैप्टॉप, मोबाइल फ़ोन
- हिन्दी लिखने के लिये आप किस कुंजीपटल या कीबोर्ड स्कीम का प्रयोग करते हैं? * -
मसलन रेमिंगटन, फोनेटिक, इंस्क्रिप्ट वगैरह
इंस्क्रिप्ट
- हिन्दी लिखने के लिये आप किस कुंजीपटल या कीबोर्ड स्कीम का प्रयोग करते हैं? * मसलन रेमिंगटन, फोनेटिक, इंस्क्रिप्ट वगैरह
यार पूछ तो लिया एक बार कितनी बार बताएँ
- हिन्दी ब्लॉगजगत की २००८ में कौन सी तीन प्रमुख उपलब्धियाँ रहीं?
इत्ता कौन याद रखेगा। रही होंगी कुछ, गूगल में देख लो।
- २००८ में हिन्दी ब्लॉगजगत में मुख्यतः किन विषयों पर आवश्यक्ता व अपेक्षा से अधिक लिखा गया?
पहले तो आवश्यक्ता नहीं आवश्यकता होता है। यानी आपका सवाल है कि २००८ में हिंदी ब्लॉगजगत में मुख्यतः किन विषयों पर आवश्यकता व अपेक्षा से अधिक लिखा गया। मेरी राय में हिंदी में लिखा कुछ भी कम ही है। तो किसी भी विषय पर नहीं।
- २००८ में हिन्दी ब्लॉगजगत में मुख्यतः किन विषयों पर पर आवश्यक्ता व अपेक्षा से कम लिखा गया?
फिर वही आवश्यक्ता। ज़रूरत ही बोल लो। कम लिखा गया पुरुषों के अधिकारों और ज़िंदा रहने के लिए अंग्रेज़ी के महत्व के बारे में
- २००८ में हिन्दी ब्लॉगजगत में कौन से विवादास्पद मुद्दे रहे?
पता नहीं, गूगल भइया से पता कर लें
- २००८ में हिन्दी ब्लॉगजगत से आपकी सबसे पसंदीदा तीन पोस्ट शीर्षक व कड़ी –
इत्ता कौन याद रखे
- २००८ में हिन्दी ब्लॉगजगत से आपकी सबसे पसंदीदा तीन पोस्ट में से दूसरी पोस्ट का शीर्षक व कड़ी –
कित्ती बार पूछोगे
- २००८ में हिन्दी ब्लॉगजगत से आपकी सबसे पसंदीदा तीन पोस्ट में से तीसरी पोस्ट का शीर्षक व कड़ी –
अच्छा अब समझ आया पहली दूसरी तीसरी पूछ रहे हैं
- हिन्दी ब्लॉगजगत से आपके सबसे पसंदीदा तीन ब्लॉगरों में से पहला ब्लॉगर?
अब यह सवाल तो समझ नहीं आया। पहले पाँच ब्लॉगरों में से पहला पूछते तो कुछ अलग जवाब आता क्या?
- हिन्दी ब्लॉगजगत से आपके सबसे पसंदीदा तीन ब्लॉगरों में से दूसरा ब्लॉगर?
तीन में दूसरा – अब समझ आया पिछले सवाल का मतलब।
- हिन्दी ब्लॉगजगत से आपके सबसे पसंदीदा तीन ब्लॉगरों में से तीसरा ब्लॉगर?
अभी पहले पर अटके हैं, ये बताओ कुछ इनाम विनाम मिल रहा है क्या, तो अपना नाम दे दें।
- हिन्दी ब्लॉगजगत से आपके सबसे पसंदीदा तीन ब्लॉगरों में से तीसरा ब्लॉगर?
पूछ तो लिया है एक बार
- हिन्दी ब्लॉगजगत से आपके सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी (रवीश कुमार, पुण्य प्रसून व मनोज बाजपेयी जैसे नाम) ब्लॉगर?
पुण्य प्रसून कौन है?
- अंग्रेज़ी या अन्य भाषाई चिट्ठामंडलों की तुलना हिन्दी चिट्ठाजगत से कैसे करना चाहेंगें?
नहीं करना चाहेंगे
- हिन्दी ब्लॉगजगत की दशा व दिशा के बारे में आपके विचार क्या हैं?
इतिहास किस्म के सवाल हम गोल करते हैं, गणित वाले हाँ ना वाले पूछो।
- आपको किन विषयों पर लिखे हिन्दी चिट्ठे पसंद हैं?
वही कामाग्नि, वासना, मस्तराम वगैरह वगैरह
- हिन्दी में प्रोफ़ेशनल ब्लॉगिंग यानि कमाई की क्या कोई संभावनाएँ दिखाई देती हैं?
संभावनाएँ हैं विषय सही होना चाहिए – ऊपर देखें
- हिन्दी ब्लॉगिंग की राह में क्या प्रमुख कठिनाईयाँ हैं?
क्या हिंदी में लिखने वाले अपने आप पर हँस सकते हैं? अपने ऊपर किए मज़ाक को हँस के टाल सकते हैं? अगर नहीं तो यही कठिनाई है और कुछ नहीं
- आप कुछ और कहना चाहें तो.
यह मौका देने का बहुत शुक्रिया। कितने सालों का अरमान पूरा हुआ। अब हम होते हैं नौ दो ग्यारह।
regards
और अब चलिए !! मेरी मदद करने .....
यही वाला है, यही जहाँ आप अभी खड़े हैं
खड़े हैं? अरे लेकिन अपन तो बैठे हैं जी!! ;)
क्या "यह नौ दौ ग्यारह" पर अभी तक की सब से लंबी प्रविष्टि थी?
* हाँ
* नहीं
जवाबों से पता लगा कि एक सवाल दुहरा भी दिया था, ठीकरा मुए गूगल फॉर्म वालों के सर!
रमण के सवाल का जवाब तो टके फीसदी "हाँ" ही है। देखिये कैसे एक सर्वेक्षण ट्वीटरी ब्लॉगर को फुरसतिया ब्लॉगर बना देता है ;)