देवनागरी की चिप्पियों पर खोज काम नहीं करती है। उदाहरणार्थ, इस चिप्पी बादल में मौजूद चिप्पियों को देखें। अब इनमें से किसी एक देवनागरी चिप्पी पर खोज करने की कोशिश करें - जैसे कि संयुक्तराज्य पर - खोज में कोई तस्वीरें नहीं दिखती हैं जबकि ऐसी सार्वजनिक तस्वीरें मौजूद हैं और यह खाता भी सार्वजनिक खोज के लिए मञ्जूर हो चुका है। मञ्च में खोज करने से पता चला कि यह समस्या आपको ज्ञात है। क्या आपने इसे ठीक करने के लिए किसी को लगाया है?चीनी जापानी वालों को भी यह समस्या आई थी, पर उन्होंने लड़ झगड़ के, डरा धमका के इसे ठीक करवाया। लगता है कि देवनागरी के लिए भी यही करना पड़ेगा। पहले विनम्रता से। फिर और अधिक विनम्रता से :) यदि आप फ़्लिकर का इस्तेमाल करते हों और देवानागरी में खोज लागू करवाना चाहते हैं, तो कृपया सत्रारम्भ करके उनके मञ्च पर लिखें।
लेबल: क्षेत्रीयकरण में त्रुटि
16:41 बजे आलोक द्वारा।
© Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2012, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .