मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

16.4.08

ट्विटर के जरिए चहकिए और साथ में मुफ़्त के समोसे भी भेजिए और पाइए

ये जो कारस्तानियाँ आप देख रहे हैं, वह है ट्विटर की बदौलत। ट्विटर यानी चहकना। जिस तरह चिड़ियाँ सुबह से शाम चहकती हैं, उसी तरह आप भी चहक सकते हैं - रात में भी।

शुरू में तो मुझे पकाऊ चीज़ लगती थी, पर अब तो इसका नशा आ गया है। बस अफ़सोस यह है कि हिन्दी में चहकने वाले लोग थोड़े कम हैं। अगर आप भी चहकना शुरू करें तो मज़ा आ जाए।

चिड़ियाँ चहकती रहती हैं, पर आपको समझ नहीं आता कि वह कह क्या रही हैं, लेकिन चहकना सुनना अच्छा लगता है। ऐसा ही है ट्विटर पर चहकना। किसी भी समय सिर्फ़ एक सवाल का जवाब दें - कि इस वक़्त आप क्या कर रहे हैं?

इसमें आप जालस्थल से या अपने मोबाइल से सन्देश भेज सकते हैं - इतना ही नहीं, इसके जरिए आप मुफ़्त के समोसे भी पा सकते हैं - और भेज भी सकते हैं।

चलिए देखते हैं क्या क्या सुविधाएँ हैं यहाँ।

सबसे पहले ट्विटर.कॉम पर जा के खाता खोलना होगा।

ट्विटर सदस्यता

वहाँ पर अपना डाक पता देना होगा, उसकी पुष्टि करनी होगी,

ट्विटर जानकारी

और साथ ही अपना मोबाइल नम्बर भी दे सकते हैं(वैकल्पिक, लेकिन मुफ़्त समोसे उसके जरिए ही आएँगे न)।

ट्विटर मोबाइल

अब आप अपने ट्विटर पर सन्देश जोड़ते जा सकते हैं, ट्विटर के जालस्थल के जरिए, या फिर मोबाइल से, मोबाइल से सन्देश भेजने पर पैसे लगेंगे।

आप जो सन्देश भेजते हैं वह सबको दिखेंगे - यानी पूरी दुनिया को। इसलिए ध्यान दें, गोपनीय निजी बातें, फ़ोन नम्बर और डाक पते न भेजें। लेकिन आप चाहें तो अपने सन्देश गोपनीय रख सकते हैं, फिर केवल आपके पसन्दीदा लोगों तक ही यह सन्देश जाएँगे।

ट्विटर निजी

इसके अलावा, यदि आप किसी खास व्यक्ति तक ही अपनी बात पहुँचाना चाहते हैं तो "Direct Message" का इस्तेमाल करें। इससे उस व्यक्ति तक डाक पहुँचेगी, और यदि मोबाइल का विकल्प चुना हो तो ऍसऍमऍस जाएगा।

ट्विटर समोसे

इसी प्रकार, यदि आप चाहते हैं कि जब कोई और सन्देश भेजे तो आपके मोबाइल पर सन्देश आए, तो आप "Device Updates" को लागू कर सकते हैं।

ट्विटर समोसे पाएँ

खास बात यह है कि छोटे छोटे सन्देश - आप अपनी इच्छानुसार जब चाहें पढ़ सकते हैं। आपको डाक के जरिए परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। साथ ही मोबाइल पर भी सन्देश प्राप्त कर सकते हैं।

जहाँ तक मेरा अनुमान है, भारत में समोसे प्राप्त करने के कोई पैसे नहीं लगते। यह गलत भी हो सकता है, आपकी सेवा पर निर्भर है, पर यदि यह सही है तो "Direct Message" के जरिए आप दनादन मुफ़्त का माल खा सकते हैं। एक हफ़्ते में 250 तक सन्देश प्राप्त किए जा सकते हैं। मुफ़्त समोसे न हों तो भी चहकने में मज़ा तो आता ही है।

तो इन्तज़ार किस बात का है आप भी शुरू होइए न। और हम होते हैं नौ दो ग्यारह। सवाल हों तो पूछें!

लेबल: ,

08:35 बजे आलोक द्वारा।
2 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
18.2.08

ट्विटियाहट

जीतू और अमित ने ट्विटियाना शुरू किया - देबू, श्रीश और दिनेश ने भी। ट्विटर का अन्तरापृष्ठ तो हिन्दी में नहीं है पर सन्देशों में यूटीऍफ़ ८ दनादन चलता है, यानी हिन्दी सन्देश पढ़े लिखे जा सकते हैं। आज से मेरी ट्विटियाहट नौ दो ग्यारह पर दाईं तरफ़ भी आपको दिखती रहेगी। यानी कभी नहीं होऊँगा नौ दो ग्यारह!

लेबल: ,

18:40 बजे आलोक द्वारा।
17 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
12.2.08

मेरे फ़ोन में हिन्दी नहीं, कोई गल नहीं। पीसी में तो है न? भेजो समोसे दनादन

हिन्दी में समोसे भेजने के लिए ज़रूरी नहीं कि फ़ोन में हिन्दी हो, न ही पढ़ने के लिए। मेरे नोकिया ६२६० में हिन्दी नहीं है, पर पीसी पर नोकिया पीसी स्यूट लगाया, फ़ोन को सी ए ५३ केबल से जोड़ा, और पहले सन्देश लिखा - मोबाइल से नहीं, पी सी से - नोकिया हिन्दी सन्देश प्रेषण - १ फिर समोसा भेजा - नोकिया हिन्दी सन्देश प्रेषण - २ समोसा पहुँचा दिया गया - नोकिया हिन्दी सन्देश प्रेषण - ३ क्योंकि समोसा मैंने भेजा तो खुद ही को था, इसलिए टूँ टूँ आ गई एक सेकिंड बाद। तो हमने समोसे के लिए हाथ बढ़ाया, समोसा मिला और पूरा का पूरा हिन्दी में मिला! सन्देश पठन सन्देश पूर्वावलोकन जबकि फ़ोन को न हिन्दी के समोसे बनाना आता है, न खाना - सिर्फ़ डब्बे ही दिखते हैं फ़ोन में। केबल नहीं हो तो पीसी और फ़ोन दोनो में नीलदन्त हो तो भी चलेगा! इस सब को करने के लिए जी पी आर ऍस की भी ज़रूरत नहीं है। यानी भले ही हिन्दी फ़ोन पर नहीं दिखे, केबल या नीले दाँत तो आप उसमें गाड़ ही सकते हैं! जब तक रहेगा नोकिया का केबल, समोसे में रहेगी हिन्दी। (तुक नहीं मिली, इसलिए होता हूँ नौ दो ग्यारह।)

लेबल: , , , ,

22:44 बजे आलोक द्वारा।
6 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
5.2.08

जीपीआरएस - हिन्दी में मोबाइल जाल - कौन सा फ़ोन?

जीपीआरएस के जरिए अंतर्जाल तक आपमें से कई लोग जुड़ते होंगे, यह बताइए कि हिन्दी के जालस्थलों को मोबाइल से देखने के लिए अच्छा हैंडसेट कौन सा है? जगदीश जी ने बताया कि वे नोकिया ३११०सी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा शायद नोकिया ६२८० और शायद ६२७० में भी यह सुविधा है, यह बताइए कि आपके क्या अनुभव हैं? पूछ रहा हूँ क्योंकि अभी घर से ब्रोडबैंड नौ दो ग्यारह है, और तरीके खोज रहा हूँ।

लेबल: , ,

19:53 बजे आलोक द्वारा।
7 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
30.7.07

सैल गुरु

यूँ तो वैसे ही घर बार से सम्बन्धित हिन्दी में जालस्थल बहुत ही कम हैं, अतः सॅल फ़ोनों व उनके सहायक उपकरणों से सम्बन्धित स्थल देख कर खुशी हुई। अक्सर दुकानों में जाने पर यह पूछने पर कि इस फ़ोन में हिन्दी है क्या? पहले तो लोग ऐसे घूरते थे जैसे कि लङ्गूर हूर खोज रहा हो, अब कम से कम दुकानदार लोग डब्बा अलट पलट के बता देते हैं, लेकिन फिर भी कई दुकान वाले डब्बा खोलने से इन्कार कर देते हैं अतः यह पता ही नहीं लग पाता कि फ़ोन में हिन्दी है या नहीं, और है तो किस हद तक। वैसे यह स्थल सामूहिक चिट्ठा भी बन सकता है, अब किसी भी एक व्यक्ति के पास सभी फ़ोन तो नहीं होंगे। पता नहीं ब्लॉगर में मध्यस्थता की सुविधा है या नहीं। वैसे टिप्पणियों में लिखा है कि हिन्दी की सुविधा के बारे में भी जानकारी दें।

लेबल: , , ,

11:08 बजे आलोक द्वारा।
8 छींटाकसी
इस लेख के हवाले

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2012, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख